Pradhan Mantri Kaushal Vikas in hindi | प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना क्या है

बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण दे कर रोजगार का अवसर देने का मौका प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) द्वारा चलाई गई है । यह योजना 15 जुलाई 2015 में शुरू की गई है। जिससे देश की आर्थिक व्यवस्था में सुधार हो सके, अभी तक बहुत से युवाओं को ट्रेनिंग देकर नौकरी देने का काम किया गया है।

 

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) क्या है ?

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (Pmkvy) एक ऐसी योजना है जो कम पढ़े- लिखे लोग या जो ड्रॉप आउट कर चुके हो या कोई छात्र-छात्रा बेरोजगार हो उनके लिए (pmkvy) बहुत ही महत्वपूर्ण है । इस योजन के माध्यम से अलग-अलग कोर्स कराये जाते है। जैसे कि इलेक्ट्रीशियन कोर्स, कम्प्यूटर कोर्स, मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स, फिटर कोर्स, जे. सी. बी. ऑपरेटर कोर्स , एक्सकावेटर ऑपरेटर कोर्स इत्यादि यह कोर्स कम समय के लिए होता  है। तीन माह से छह माह या इससे ज्यादा भी हो सकता है। कोर्स पर निर्भर करता है। कोर्स कम्प्लीट होने के बाद सर्टिफिकेट दिया जाता है।उसके बाद प्लेसमेंट भी करवाया जाता है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के फायदे :-

  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • इस योजना में प्रशिक्षण कंप्लीट होने के बाद रोजगार मुहैया कराया जाता है।
  • कम समय में ट्रेनिंग देकर एक कुशल कारीगर बनाया जाता है।
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का सर्टिफिकेट पूरे भारत में मान्य है।
  • इस योजना में लगभग सभी छोटे बड़े कोर्स शामिल किए गए हैं।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में नामांकन कैसे ले:-

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में नामांकन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। यह रजिस्ट्रेशन प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के सेन्टर पर जाकर या प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का ऑफिशल साइट (PMKVY) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा  सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी जिसमें आधार कार्ड पैन कार्ड फोटो या अन्य डॉक्यूमेंट मांगे जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री कौशल विकास  योजना में कौन-कौन सा कोर्स सामिल है :-

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में लगभग सभी प्रकार के कोर्स को शामिल किया गया है। जैसे की इलेक्ट्रीशियन कोर्स, कंप्यूटर कोर्स, जे. सी. बी.ऑपरेटर, एक्सकावेटर ऑपरेटर, सिलाई , फिटर , मोबाइल रिपेयरिंग  इत्यादि  कोर्स शामिल है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास  योजना के माध्यम से नौकरी कैसे मिलेगा:-

(Pmkvy) के माध्यम से नौकरी पाने के लिए सबसे पहले ट्रेनिंग करना होता है। उसके बाद सर्टिफिकेट मिलता है। फिर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अलग-अलग सेंटर पर प्लेसमेंट कराया जाता है। जिसमें आपको भाग लेना होता है। फिर इंटरव्यू के माध्यम से आपको  हाथो – हाथ नौकरी मिलता है।

संबंधित प्रश्न (FAQS)

प्रश्न. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (pmkvy) में कौन-कौन सा कोर्स है ?

उत्तर. pmkvy मे बहुत से कोर्स शामिल है। जैसे की इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, फिटर, कंस्ट्रक्शन, सिलाई, मोबाइल रिपेयरिंग इत्यादि।

प्रश्न. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (pmkvy) में पढ़ाई या ट्रेनिंग के दौरान कितना रुपए मिलता है ?

उत्तर. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (pmkvy) में  पढ़ाई या ट्रेनिंग के दौरान( 8000 रुपए ) महीने का दिया जाता है। 4.0 चरण के माध्यम से लागू किया गया है।

प्रश्न. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ( pmkvy) में ट्रेनिंग या ट्रेनिंग पीरियड कितना समय के लिए होता है ?

उत्तर. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में ट्रेनिंग 3 महीना, 6 महीना या 1 साल  के माध्यम से किया जाता है । यह कोर्स के ऊपर निर्भर करता है कि  कौन सा कोर्स कितना दिनों के लिए है।

Related Post 

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator (SSY Calculator)| Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi 

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना

2 thoughts on “Pradhan Mantri Kaushal Vikas in hindi | प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना क्या है”

  1. Pingback: Pradhanmantri Mudra Yojana in Hindi | प्रधानमन्त्री मुद्रा योजना क्या है, इससे जुड़ी बड़ी खबरे -

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *