Bihar student credit card yojana in hindi| बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड

हैलो दोस्तो yojanadaily.com में आप सभी का स्वागत है। इस लेख में Bihar student credit card yojana के बारे में विस्तार से जानेंगे। वैसे छात्र जो उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने में असमर्थ हैं। और वो उच्च शिक्षा की पढ़ाई करना चाहते है, तो ऐसे में बिहार सरकार के द्वारा 4 लाख रुपए लोन दी जा रही है। जिससे स्टूडेंट हायर एजुकेशन की पढ़ाई कर सके।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना क्या है?

यह एक बिहार सरकार की योजना है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को हायर एजुकेशन के लिए बिना ब्याज के  4 लाख रुपए दिया जाता है। इस योजना की शुरुआत 2 अक्टूबर 2016 में की गई। जिन छात्रों के पास हायर एजुकेशन के लिए पैसा नहीं है। वो इस योजना का लाभ ले सकते हैं। और पढ़ाई कर अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। इसमें समय अवधि भी बढ़ा दिया गया है। एवं पहले इसमें कुछ ना कुछ ब्याज भी देना होता था।लेकिन अब बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया है। यदि लोन की राशि 2 लाख से कम है, तो उसे 84 किस्तों में यानी की 7 साल में देना है। और यदि 2 लाख से अधिक लोन की राशि है,तो उसे 120 किस्तों में यानी 10 वर्षों में देना है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें

इसमें अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको किसी कॉलेज में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट होना चाहिए। यह सब होने के बाद इसका ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

Bihar student credit card yojana | बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
Bihar student credit card yojana | बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड

बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड बेनिफिट

  • इसमें 4 लाख रुपये तक लोन मिलता है।
  • लोन की राशि पर किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं लगता है।
  • स्टूडेंट को उच्च शिक्षा के पढ़ाई करने के लिए आर्थिक सहायता मिलता है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के नियम

  • बिहार के स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • 12वीं कक्षा  उतरीन होना चाहिए।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आवश्यक दस्तावेज

  • 10th 12th की मार्कशीट
  • आधार कार्ड पैन कार्ड
  • फोटो
  • बैंक अकाउंट
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना कोर्स लिस्ट

इसमें 42 तरह के कोर्स को शामिल किया गया है। जैसे की बीए, बीएससी, बीकॉम, इंजीनियरिंग एवमं मेडिकल इत्यादिक शामिल है। लैपटॉप  एवं अन्य पाठ्यक्रम भी लोन की राशि से ले सकते हैं।

संबंधित प्रश्न

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए क्या नियम है?

बिहार के स्थाई निवासी होना चाहिए। एवं 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष होना चाहिए। सरकार द्वारा पहले से कोई लोन नहीं होना चाहिए।

क्या बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लोन माफ हो सकता है?

यह बिहार सरकार पर निर्भर करता है, की लोन माफ करना है या नहीं।

2 thoughts on “Bihar student credit card yojana in hindi| बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड”

  1. Pingback: Pradhanmantri Mudra Yojana in Hindi | प्रधानमन्त्री मुद्रा योजना क्या है,इससे जुड़ी बड़ी खबरे -

  2. Pingback: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025-2026 नोटिफिकेशन हुआ जारी, कुल पद 32679, ऑनलाइन आवेदन -

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *