Atal pension yojana benefits

अटल पेंशन योजना (एपीवाई) यह योजना सरकार द्वारा चलाई जाती है। जिनके पास सरकारी नौकरी नहीं है या कोई बड़ी कंपनी में नौकरी नहीं कर रहे हैं । उनके लिए यह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है। अटल पेंशन योजना में 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक महीने का पेंशन का लाभ मिल सकता है।यह लाभ पाने के लिए कुछ रुपए निवेश करना होता है। एपीवाई योजना का लाभ लेने के लिए भारत का निवासी होना चाहिए। एवं उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक होना चाहिए।

Atal pension yojna

अटल पेंशन योजना क्या है?

अटल पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र मे काम करने वाले जैसे की गार्ड की नौकरी, ऑफिस बॉय इत्यादि में  जिनके पास कोई अच्छी नौकरी या सरकारी नौकरी नहीं है। उनके लिए अटल पेंशन योजना (एपीवाई) बहुत ही महत्वपूर्ण है। एपीवाई योजना में 1000 रुपया से लेकर 5000 रुपए तक महीने का पेंशन का प्रावधान है। यह सभी ऑप्शन के लिए अलग-अलग रुपए निवेश करना होता है। और 60 वर्ष पुरा होने पर पेंशन मिलना शुरुआत होता है। जैसा कि आपका उम्र 18 वर्ष है, और आप को ₹1000 महीने का पेंशन चाहिए, तो इसके लिए आपको महीने का 42 रुपए निवेश करना पड़ेगा। इसी प्रकार ₹2000 महीने का पेंशन के लिए यदि आपका उम्र 18 वर्ष है तो 84 रुपए निवेश करना पड़ेगा।  इसमें 60 वर्ष पूरे होने के बाद पेंशन मिलन शुरू होता है। यदि खाताधारक की मृत्यु हो जाती है। और यदि पति के नाम से खाता है तो पत्नी को जितना पत्ति को  पेन्शन मिलता था उतना ही  मिलेगी । यदि पत्ति-पत्नी दोनों को मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को नियम के हिसाब से कुल  राशि दे दिया जाता है । यदि 1000 रुपए महिने का पेंशन था ,तो नॉमिनी को 1.70 लाख रुपए दे दिया जाएगा । इसी प्रकार 2000 रुपए के पेंशन मे नॉमिनी को 3 लाख 40 हजार रुपए मिलेंगे। 3000 रुपए के पेंशन में नॉमिनी को 5 लाख 10 हजार रुपए मिलेंगे। 4000 रुपए के पेंशन में नॉमिनी को 6 लाख 80 हजार रुपए मिलेंगे।और 5000 रुपए के पेंशन में नॉमिनी को 8 लाख 50 हजार रुपए मिलेंगे। इसमें निवेश करने के लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसी भी बैंक में (APY) का फॉर्म भर सकते है।

अटल  पेंशन योजना के फायदे:

  • अटल पेंशन योजना में  ग्रांटेड पेंशन मिलता है।
    पेंशन 1000, ₹2000, ₹3000, ₹4000 एवं ₹5000 तक महीने का मिलता है
  • कम निवेश करके रिटायरमेंट का अच्छा प्लानिंग हो जाता है।

अटल पेंशन योजना का नियम है-

  • अटल पेंशन योजना या (एपीवाई) का लाभ लेने के लिए भारत का निवासी होना चाहिए, एवं उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक होना चाहिए।
  • अटल पेंशन योजना या (एपीवाई) के माध्यम से ₹1000 से लेकर ₹5000 तक ही पेंशन मिल सकता है।
  • अटल पेंशन योजना या (एपीवाई) में 60 वर्ष पूरे होने के बाद ही पेंशन मिलना शुरू होता है।

अटल पेंशन योजना मृत्यु होने पर,

यदि आपका खाता अटल पेंशन योजना या (एपीवाई) में है। और यदि किसी कारण वाश आपकी मृत्यु हो जाती है, तो पति के नाम से खाता है तो पत्नी को एवं पत्नी के नाम से खाता है तो पति को पेंशन मिलना शुरू होता है। एवं  पति या पत्नी दोनों की मृत्यु होने पर नॉमिनी को नियम अनुसार पुरा  पैसा दे दिया जाता है। और यदि खाताधारक की मृत्यु 60 वर्ष से पहले हो जाती है तो पति या पत्नी कोई एक खाता को जारी रख सकता है । या ब्याज सहित कुल राशी निकाल सकता है।

संबंधित प्रश्न (FAQS)
प्रश्न.अटल पेंशन योजना में कितना पेंशन मिलता है?
उत्तर. अटल पेंशन योजना में ₹1000 से लेकर ₹5000 तक पेंशन मिलता है।

प्रश्न. अटल पेंशन योजना में कब से पेंशन  मिलना शुरुआत होता है।

उत्तर.अटल पेंशन योजना में 60 वर्ष पुरा होने पर पेंशन  मिलना शुरुआत होता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जाने 

Related Post

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना

Mukhyamantri Mahila Rojagar Yojana Bihar । मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *