हैलो दोस्तों yojanadaily.com में आप सभी का स्वागत है। इस लेख में अग्निवीर योजना (Agniveer Yojana) के बारे में विस्तार से जानेंगे। अग्निपथ योजना की घोषणा 16 जून 2022 को की गई है। इस योजना के माध्यम से भारत देश के युवाओं को 4 साल के लिए देश की सेवा में नौकरी करने का मौका दिया जाता है। इसमें 6 महीने का ट्रेनिंग पीरियड भी शामिल है।

अग्निवीर योजना:
अग्निपथ स्कीम भारत देश के युवाओं को 4 साल के लिए नौकरी देता है। अग्निवीर योजना के माध्यम से भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेवा में नौकरी करने का मौका मिलता है । इसमे 4 साल के लिए नौकरी मिलता है। अग्निपथ की स्कीम के तहत जो युवा भर्ती होता है। उससे अग्नि वीर के नाम से जाना जाता है। 4 वर्ष बाद 25 प्रतिशत अग्निवीर को स्थाई किया जाएगा। यह सेवा 15 वर्ष के लिए है। अग्निवीर की तनख्वाह 30 हजार से 40 हजार के बीच होगी। इसमें 30 प्रतिशत सेविंग के रूप में रखा जाएगा ,सरकार भी इतना ही अपने तरफ से देगी। जो 4 वर्ष बाद 10 से 12 लाख दिए जाएंगे। यह पैसा टैक्स फ्री रहेगा।
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया:
अग्निपथ योजना में भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। भारतीय सेना, नौसेना एवं वायु सेना के ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। उसके अनुसार भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाती है। चयनित प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल जांच वेरीफिकेशन के माध्यम से किया जाता है।
अग्निवीर योजना की आयु सीमा:
अग्निवीर योजना में आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21वर्ष तक है।
अग्निवीर शैक्षणिक योग्यता:
अग्निवीर योजना में आवेदन करने के लिए कम से कम 12वीं पास होना चाहिए।
अग्निपथ योजना के फायदे:
इच्छुक लोगों को अपना भारत देश की सेवा करने का मौका मिलता है।
अग्निपथ योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हम अपनी आर्मी को जवान रख सकते है।
अग्निपथ योजना के नुकसान:
ऐसा लोगों को लगता है कि 4 वर्ष अग्निवीर की नौकरी करने के बाद देश के प्रति देश प्रेम कम होगा।
संबंधित प्रश्न:
प्रश्न.क्या अग्निवीर शादी कर सकता है?
उत्तर. नहीं क्योंकि आवेदन करते समय अविवाहित होना चाहिए। एवंम नौकरी के दौरान भी अग्निवीर शादी नहीं कर सकता है।
प्रश्न.क्या अग्निवीर को शहीद का दर्जा दिया जाएगा ?
उत्तर. यदि अग्निवीर की मृत्यु होती है। तो उसे अग्निवीर के नाम से ही जाना जाएगा।

